पंचतत्व में विलीन हुए मृदुभाषी धीरेंद्र सिंह चौहान

पंचतत्व में विलीन हुए मृदुभाषी धीरेंद्र सिंह चौहान

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। सरल, सौम्य, शांत, मृदुभाषी, संघर्षमयी और जनता के दिलों में राज करने वाले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी श्री धीरेंद्र सिंह चौहान गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। कल बुधवार को उनका शव बड़ोदरा अस्पताल से उनके निजी आवास धुर्वपुर में लाया गया था। जहाँ आज सुबह 9 बजे तक लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किये। उनको श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के अलावा तमाम राजनीतिक दलों के लोग शामिल थे।

9:00 बजे के बाद उनकी शव यात्रा को उनके निजी आवाज से शुरू होकर बेलाडाट चौराहा, पदमपुर चौराहा, देवी मंदिर, झंडा चौक होते हुए मुक्तिधाम लाया गया। इस अवसर पर उनकी शव यात्रा के साथ-साथ हजारों समर्थक भीगी पलकों के साथ उनके साथ चलते रहें उनके निधन पर समाज के हर वर्ग के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री धीरेंद्र चौहान जी न सिर्फ राजनीति से जुड़े रहे बल्कि वह एक व्यवसायी भी थे। उनके निधन से कोटद्वार की राजनीति में एक शून्य पैदा हो गया है, जिसे भर पाना शायद इतनी जल्दी आसान नहीं होगा।

 

 

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *