पीडब्ल्यूडी सुखरो पुल की मरम्मत के लिए जल्द करे डीपीआर तैयार- डीएम

पीडब्ल्यूडी सुखरो पुल की मरम्मत के लिए जल्द करे डीपीआर तैयार- डीएम

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने कोटद्वार में सुखरों मोटर पुल के मरम्मत तथा बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड दुगड्डा को निर्देशित किया कि सुखरों पुल की मरम्मत और सुधारीकरण के लिए तत्काल डी0पी0आर0(विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) बनाकर कार्य प्रारंभ करें।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को भी पुल के अप और डाउन स्ट्रीम दोनों जगह बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य, चैनलाइजेशन तथा बहाव डायवर्ट करने से संबंधित कार्य पूर्ण करने के लिए डी0पी0आर0 बनाने तथा शीघ्रता से सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने उपजिलाधिकारी कोटद्वार को भी उक्त सुरक्षात्मक कार्यों की मॉनीटरिंग करने तथा पुल और नदी की सुरक्षा से किसी भी प्रकार से खिलवाड़ करने वाले लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *