पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने गांधी व शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने गांधी व शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्ण कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान में लोगों को महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। कहा कि लोगों को महात्मा गांधी से अहिंसा व लाल बहादुर शास्त्री से सादगी की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, जिलाध्यक्ष महावीर सिंह रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह, साबर सिंह नेगी, विजय नारायण सिंह, रजनीश उप्पल  के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *