यूकेड़ी ने बताया उत्तराखंड बंद को पूरी तरह से सफल

यूकेड़ी ने बताया उत्तराखंड बंद को पूरी तरह से सफल

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रविवार को घोषित उत्तराखंड क्रांति दल के आह्वान पर हुए उत्तराखंड बंद को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर शक्ति शैल कपरवाण ने पूर्ण सफल बताया।

डा. कपरवाण ने कहा कि बंद की सफलता ने यह साबित किया है कि जनता अंकिता भण्डारी के हत्यारों को फांसी की सजा देना चाहती है। उन्होंने कहा कि जनता ने यूकेडी के अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड बनाने के नारे पर अपनी मोहर लगायी है । केंद्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज का उत्तराखंड बंद का आह्वान शुद्ध रूप से उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा किया गया था, जिसको सभी सामाजिक, राजनीतिक दलों ने समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल इस बंद को अपने द्वारा आहूत कॉल बता रहे हैं जो कि सत्य नहीं है। केंद्रीय संगठन मंत्री हरीश द्विवेदी ने इस उत्तराखंड बंद को सरकार। की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ बताया। उत्तराखंड बंद कोटद्वार के संयोजक जग दीपक रावत ने उत्तराखंड बंद के लिए आम जनता, व्यापारिक संगठन युवा ,छात्र ,महिला, पूर्व सैनिक ,पूर्व कर्मचारी संगठन सभी का आभार किया। कोटद्वार में उत्तराखंड बंद के संचालन में गुलाब सिंह रावत, हयात सिंह गुसाईं, रमेश कोठारी, मदन सिंह बिष्ट,भूपाल सिंह रावत, जग मोहन रावत, अमित चौधरी विनोद अग्रवाल,–विनय भट्ट आदि ने सहयोग किया । 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *