प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया व पौड़ी पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिलाया ‘भिक्षा नही शिक्षा’ का संदेश

प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया व पौड़ी पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिलाया ‘भिक्षा नही शिक्षा’ का संदेश

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार उत्तराखण्ड की पहल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा जनपद की एएचटीयू टीम को ऑपरेशन मुक्ति अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार तथा शिक्षा से वंचित एवं स्कूल से ड्रॉप आउट बच्चों को अधिक से अधिक चिन्हित कर स्कूल में दाखिला कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में गुरुवार को विभव सैनी पुलिस उपाधीक्षक/नोडल अधिकारी एएचटीयू के पर्यवेक्षण में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (ऑपरेशन मुक्ति) टीम द्वारा कोटद्वार के रेलवे स्टेशन, झंडा चौक, आदि स्थानों पर प्रोजेक्ट हेल्प संस्था के सहयोग से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को जागरूक किया गया।

जागरुकता कार्यक्रम में नुक्कड़ के माध्यम से लोगों को बताया गया कि बच्चे देश का भविष्य हैं। समाजिक एवं शैक्षिक अधिकारों से वंचित बच्चों को समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जाना आवश्यक है। बच्चों को समाज में सम्मान के साथ जीने के लिए भिक्षा न देकर उनके बेहतर भविष्य के लिए उन्हें अच्छे स्कूलों में दाखिला कर शिक्षा दिलाने में योगदान देकर पुण्य के भागी बन सकते हैं। उपस्थित जनता द्वारा पुलिस के इस प्रकार के नुक्कड़ नाटक द्वारा शिक्षा के महत्व को बताने की सराहना की गई। एएचटीयू पौड़ी पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन मुक्ति” के तहत अब तक 56 असहाय बच्चों का दाखिला स्कूलों में कराया गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *