सोशल मीडिया में वायरल हो रहा स्टंटबाज चढ़ा पुलिस के हत्थे, RC जब्त के साथ विभिन्न धाराओं में कटे चालान

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा स्टंटबाज चढ़ा पुलिस के हत्थे, RC जब्त के साथ विभिन्न धाराओं में कटे चालान

एनसीपी न्यूज़। शुक्रवार को बाइक से स्टंट करते हुए युवक का व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे वीडियो का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी,  श्वेता चौबे ने संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी यातायात को उक्त वाहन चालक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया|

जिसके क्रम में वायरल वीडियो की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वीडियो श्रीनगर नैथाना पुल का है| तत्पश्चात वायरल वीडियो में दिख रहे वाहन स्वामी का पता लगाकर यातायात उप. निरीक्षक नीरज शर्मा द्वारा उक्त वाहन की RC जब्त करते हुए वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत नियमानुसार बिना हेलमेट, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाना आदि सुसंगत धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *