श्री राम कथा धेनुमानस गौ टीका के द्वितीय दिन गाय के महत्व बारे मे बताया गया

श्री राम कथा धेनुमानस गौ टीका के द्वितीय दिन गाय के महत्व बारे मे बताया गया

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। श्री गोपाल गौलोक धाम सेवा संस्थान के तत्वावधान मे पांच दिवसीय श्री राम कथा धेनुमानस गौ टीका के द्वितीय दिन महाराज गोपालमणि जी ने गाय के बारे मे विस्तार से बताया ।
दीपक वेडिंग प्वाइंट मे आयोजित उक्त कथा मे बोलते हुए महाराज गोपाल मणि जी ने कहा कि गाय को माता के रूप मे मानना चाहिए । उन्होंने कहा कि सरकार को गाय को पशु के रूप से माता की संज्ञा देनी चाहिए ।इस धेनु मे सम्पूर्ण देवता वास करते है तो यह धेनु पशु कैसे कहलायिगी ।हमारी यह धार्मिक लड़ाई है कि गाय को पशु से निकलकर माता की संज्ञा दी जाय । उन्होंने कहा कि प्रत्येक कथा मे चाहे राम कथा हो या शिवपुराण सबमे गाय का विषय आता है।

इससे पूर्व एक प्रेसवार्ता भी की गयी ।
कथा मे बड़ी संख्या मे पुरूष व महिलाये शामिल हुई ।
इस अवसर पर गोपाल कृष्ण अग्रवाल, महावीर सिंह रावत, राजेन्द्र जखमोला, कैलाश चन्द्र अग्रवाल, जसपाल सिंह रावत, गिरीश जखमोला, राजेंद्र पुरोहित, अनुसूया मुंडेपी, सर्वेश्वरी किमोठी, गोपाल बंसल इत्यादि सदस्य शामिल हुए।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *