श्याम सुंदर अग्रवाल बने भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष

श्याम सुंदर अग्रवाल बने भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भारत विकास परिषद् की एक बैठक मे वर्ष 2024-2025 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे श्याम सुंदर अग्रवाल अध्यक्ष व प्रदीप अग्रवाल सचिव व चन्द्रमोहन सिंह रावत कोषाध्यक्ष बनाए गए ।
देवीरोड स्थित एक होटल मे आयोजित उक्त बैठक की जानकारी देते हुए गोपाल बंसल ने बताया कि वर्ष 2024-2025 के लिए अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल,उपाध्यक्ष राकेश मित्तल, सचिव प्रदीप अग्रवाल, उपसचिव दीपक कपटियाल, कोषाध्यक्ष चन्द्रमोहन सिंह रावत, महिला संयोजिका श्रीमती निधी गुप्ता, संरक्षक राधेश्याम शर्मा, संगठन मन्त्री गोपाल बंसल तथा कार्यकारिणी सदस्य सेवकराम मानुजा, राजदीप माहेश्वरी, संजय अग्रवाल, गोपाल कुकरेती, धनेश अग्रवाल,सन्दीप अग्रवाल, विजय जैन, विवेक अग्रवाल बनाये गये ।नवीन सदस्य चयन समिति मे तोताराम पांथरी, कैलाश अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, विष्णु कुमार अग्रवाल, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल रखे गए । श्रीमती मीनाक्षी शर्मा प्रान्तीय महिला संयोजिका बनायी गयी ।
नवीन कार्यकारिणी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया ।
नव नियुक्त अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने सभी सदस्यो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष स्वास्थ्य शिविर, भारत को जानो प्रतियोगिता, राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, वृक्षारोपण, शीतल पेय वितरण ,गुरूवंदन छात्र अभिनन्दन, सामुहिक सरल कन्या विवाह इत्यादि सामाजिक कार्य किये जायेगे। उन्होंने समस्त जनता से अपील कि आगामी लोकसभा चुनाव मे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे।
बैठक की अध्यक्षता सेवकराम मानुजा व संचालन सचिव राकेश मित्तल ने किया ।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *