विधानसभा अध्यक्ष ने किया 13 वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ

विधानसभा अध्यक्ष ने किया 13 वीं  राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ

एनसीपी न्यूज़। देहरादून । 13 वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2022 का शुभारंभ महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण तथा खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने पूरे देश से आए प्रतियोगियों, कोच तथा आयोजन कर्ताओं को देवभूमि उत्तराखंड आने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी न किसी प्रकार के खेल को जरूर खेलना चाहिए क्योंकि इससे हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेलों से बच्चे अनुशासित होते हैं जिससे कि वो आगे चलकर समाज के लिए अच्छे नागरिक भी बनते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार का आयोजन प्रदेश में होने से हर प्रदेश के बच्चों को देवभूमि उत्तराखंड का खान-पान, पहनावा और संस्कृति का पता चलता है और वह इससे जुड़ते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ताइक्वांडो सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि स्वयं सुरक्षा भी है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के मुख्य संयोजक डॉ एस फारूक, अध्यक्ष रौनक जैन सचिव जावेद खान तथा कोषाध्यक्ष हिना हबीब आदि उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष ने आयोजन करता को धन्यवाद किया और प्रतियोगिता के सफलता की कामना की।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *