विश्व दिव्यांग दिवस पर प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया ने दिव्यांग बच्चों को बाँटे गर्म स्वेटर

विश्व दिव्यांग दिवस पर प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया ने दिव्यांग बच्चों को बाँटे गर्म स्वेटर

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। विश्व दिव्यांग दिवस पर प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया द होप सोसाइटी द्वारा कुष्ठ आश्रम के निकट एजुकेशन सेंटर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के निदेशक अमित सैमुअल ने केक काटकर किया।

इसके बाद दिव्यांग बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया। निदेशक अमित सैमुअल ने पुरुस्कार स्वरूप बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किये। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि वर्तमान में सेन्टर में 15 दिव्यांग बच्चे हैं जो विशेषज्ञ शिक्षकों से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर शालिनी सिंह, इशरत, तमन्ना आदि के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *