विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वारवासियों के साथ मनाया रक्षा बंधन

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वारवासियों के साथ मनाया रक्षा बंधन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार स्थित कैंप कार्यालय में क्षेत्रवासियों के साथ रक्षा बंधन मनाया , उन्होंने कार्यकर्ताओं हाथों में राखी की पवित्र डोर बांध कर मिष्ठान वितरण किया ।

उन्होंने कहा ” राखी का त्यौहार हम सभी बहनों के लिए एक ऊर्जा का त्यौहार है जिसमें भाइयों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधने के साथ साथ रक्षा का संकल्प भी लिया जाता है ।
उन्होंने कोटद्वार विधानसभा के विभिन्न समाज के लोगों के साथ राखी बांध कर सभी क्षेत्रवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी , उन्होंने कहा ” रक्षा बंधन का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए , सभी भाई बहन राखी के पर्व को धूम धाम से मनाए ।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *