किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़- ऋतु खण्डूडी भूषण

किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़- ऋतु खण्डूडी भूषण

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखण्ड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने मथुरा वेडिंग पॉइंट, कोटद्वार में सुखरो देवी बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, विकासखंड दुगड्डा की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर सहकारिता विभाग, जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा आयोजित वृहद किसान ऋण मेले में भी उन्होंने सहभागिता की। कार्यक्रम में किसानों को सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं, ऋण सुविधाओं एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना, उन्हें सरलता से ऋण उपलब्ध कराना तथा कृषि एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने किसानों से सहकारिता विभाग की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में चेयरमैन पंकज रावत, जीएम संजय रावत, डीसीडीएफ रवींद्र नेगी, मंडल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल, अतिया त्रिपाठी, जितेंद्र नेगी, रजत भट्ट, सहकारी समिति की अध्यक्ष अमिता बिष्ट, उमेश त्रिपाठी, वरिष्ठ नागरिक पातीराम ध्यानी, विजय लखेड़ा, जीवन कोठारी एवं सचिव पुष्पा देवी सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Duklan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *