वाहन चेकिंग अभियान के तहत बस चालक गिरफ्तार

वाहन चेकिंग अभियान के तहत बस चालक गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। गुरुवार को पौड़ी जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु पौड़ी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक यात्री बस चालक की गंभीर लापरवाही सामने आई। चौकी दुगड्डा बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन संख्या UK-15 PA-1789 (बस) को रोककर चेक किया गया। उक्त बस कोटद्वार से 25 यात्रियों को लेकर सतपुली की ओर जा रही थी। चेकिंग के दौरान बस चालक का एल्कोमीटर से परीक्षण किया गया, जिसमें उसके शराब के सेवन की पुष्टि हुई। पूछताछ में चालक की पहचान मुकेश कुमार, निवासी कोटद्वार के रूप में हुई।
शराब के नशे में यात्री बस चलाकर चालक द्वारा न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था, बल्कि बस में सवार 25 यात्रियों की जान भी जोखिम में डाली जा रही थी। चालक की इस लापरवाही से किसी भी समय गंभीर सड़क दुर्घटना घटित हो सकती थी। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पौड़ी पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालक को गिरफ्तार कर यात्री बस को सीज किया। साथ ही, बस में सवार सभी 25 यात्रियों को अन्य वाहनों के माध्यम से सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Duklan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *