लैंसडाउन में अनुकृति के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

लैंसडाउन में अनुकृति के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

एनसीपी न्यूज़। लैंसडाउन। अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी” के आह्वान पर आजादी की 75वी वर्षगाँठ के अवसर पर होने वाली “भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा” के तहत अनुकृति गुसाईं रावत ने लैंसडाउन में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। जिसमें काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

अनुकृति गुसाईं रावत ने बताया कि गर्व की अनुभूति तब और बढ़ जाती है, जब 1942 की अगस्त क्रांति याद आती है। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के नेतृत्व में आज ही के दिन देश भर के लोगों ने “अंग्रेजों भारत छोड़ो” का आवाहन किया और अंग्रेज़ी हुकूमत को पराजित करने की आख़िरी लड़ाई लड़ी । अनुकृति गुसाईं रावत का मानना है कि भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा पूरे देश में एकता, निष्ठा और अखंडता को बरकरार रखने के लिए की जा रही है यह यात्रा ज़िले के विभिन्न विधानसभाओ से लोगों के बीच के प्रति समाज में सौहार्द स्थापित करने के उद्देश्य से होकर गुजरेगी।

यात्रा के दौरान सभी कांग्रेसजनों ने हाथ में तिरंगा लेकर गांव-गांव भ्रमण किया और भारत की अखंडता और एकता ही हमारी ताक़त है, अनेकता में एकता की यह भावना ही हमारे राष्ट्र का आधार है का संदेश गांव – गांव तक “भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा” के माध्यम से पहुंचाया. भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में राजेंद्र सिंह रावत, विनयपाल नेगी मनदीप पटवाल, प्रमोद रावत, महिंद्र सिंह कंडारी, प्रमोद गुसाईं, देवा देवी ग्राम प्रधान झर्त सहित सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *