ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर्व की रही धूम

ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर्व की रही धूम

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। शिवालिक नगर स्थित ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटद्वार में जन्माष्टमी के पर्व को धूमधाम से मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा राधा-कृष्ण का वेश धारण करके रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं उनके जन्म के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए। तत्पश्चात छात्र -छात्राओं द्वारा राधा-कृष्ण बनकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की। विद्यालय के प्रबंधक अजयपाल सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि जन्माष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाने वाला हिंदू त्यौहार है। यह त्यौहार कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को जन्माष्टमी की बधाइयां प्रेषित करते हुए बताया कि बुराई पर अच्छाई की सदैव जीत होती है। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अभय रावत, प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी नेगी, शारीरिक शिक्षक दीपक सिंह बिष्ट, राजीव सुंदरियाल, संजय रावत, प्रकाश भट्ट, सुमित गौड़, उमेश रावत, नीलम सजवान, दीप्ति रावत, सोनी भारद्वाज, ममता धस्माना, सरोज गुसाईं, पदमा सजवान, मनीषा, शालिनी प्रिया, याशिका रावत, आकृति भदोला, प्रियंका शर्मा, रिचा कुकरेती, वंदना रौथाण, नीतू शर्मा, सुनीता देवी, उमा देवी आदि उपस्थित रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *