कांग्रेस ने वर्तमान भू-कानून व अन्य मुद्दों के विरोध में निकाला मशाल जुलूश

कांग्रेस ने वर्तमान भू-कानून व अन्य मुद्दों के विरोध में निकाला मशाल जुलूश

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। शुक्रवार को कांग्रेस जनों ने जिला एवं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत, कांग्रेस नेत्री रंजना रावत की अगुआई में विधान सभा में मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा उत्तराखण्डियों को गाली देने, विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी द्वारा प्रेमचन्द अग्रवाल के विरुद्ध कार्यवाही करने के बजाय बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला को अभद्रता पूर्ण ढंग से धमकाने, बीजेपी अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा जनता को धमकी देने, प्रदेश सरकार में मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा उत्तराखण्डियों को बाहरी राज्यों का बताने और बर्तमान भू कानून पर्वतीय राज्य के हित में न होने के विरोध में कांग्रेसी ग्रस्टीन गंज / रतनपुर में एकत्रित हुए और मसाल जुलुश और नारेवाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए कुम्भीचौड चौराहे तक गए।
कुंभीचौड़ चौराहे तब्दील सभा में वक्ताओं ने कहा कि आज भाजपा सरकार के इशारे पर कोटद्वार में मेडिकल कालेज की जमीन को जहां खनन के नाम पर खुर्द- बुर्द किया जा रहा हैं, NH प्रभावितों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है, वहीं सरकार के मंत्री उत्तराखंड के शहीदों के सपनों को कुचलने का काम कर रहे हैं, भाजपा मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल उत्तराखण्डियों को सदन में गाली देता है और विधान सभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी न्याय करने के बजाय बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला की आपत्ति पर उल्टा उन्हीं को धमकाने का कार्य करती हैं। भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट लोकतांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघात करते हुए जनता को चेतावनी देते हैं, मंत्री सुबोध उनियाल उत्तराखण्डियों को बिहार, मध्यप्रदेश और अन्य प्रदेशों का मूल निवासी कहते हैं।
भू कानून के नाम पर उत्तराखण्डियों को धोखा दिया जा रहा है।
शंखेश्वर प्रसाद सेमवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ ) दलीप सिंह रावत (जिला उपाध्यक्ष) कुलवंत पुंडीर ( मंडल अध्यक्ष) मंडन सिंह रावत (उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक संघ) भोपाल सिंह अधिकारी, शुभम नेगी (कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी) योगेन्द्र सिंह चौहान, प्रदीप नेगी, गबर सिंह, संदीप रतूड़ी, रामनारायण असवाल, नरेंद्र नेगी (शिक्षक) चंद्रमोहन सिंह रावत, श्रीमती शकुन्तला, लक्ष्मी देवी, कमला देवी, गीता देवी, मीना देवी, शोभा देवी, पुष्पा देवी, बीना देवी, सुषमा बिष्ट, बंदना जुयाल, सावित्री देवी, गोदावरी देवी, रानी जुयाल, विजयपाल, अनुराग असवाल, हर्षित खंतवाल, लक्ष्मी देवी, कमला देवी, रामेश्वरी देवी,ममता देवी, रीना देवी, जमुना देवी, जम्मू देवी, सुनीता देवी,विनीता देवी, कमला रावत, पूनम देवी, रेनू देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी आदि सम्मिलित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!