भारत विकास परिषद ने किया आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए कार्यशाला का आयोजन
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में आत्म निर्भर नारी योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बनाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें हस्त निर्मित सेवई , चौलाई के लड्डू , बड़ी , पापड़ , मंगोड़ी आदि बनाने का प्रक्षिक्षण देने का कार्य किया गया ।

गोविंद नगर स्थित बीना मित्तल व राकेश मित्तल के आवास पर उक्त कार्यशाला का उद्धघाटन विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी ने किया । इस अवसर पर उन्होने कहा कि महिलाओ को आत्मनिर्भर बनना चाहिए ताकि विषम परिस्थिति में अपने परिवार को संभाल सके । उन्होने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में ऐसे कार्यक्रम निश्चित रूप से प्रेरणादायी हैं।उन्होने इस क्षेत्र मे कार्य करने के लिये भारत विकास परिषद की सराहना की तथा हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया ।
परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने अतिथिओ का स्वागत करते हुए परिषद के कार्यो के बारे मे विस्तार से बताया।
महिला संयोजिका श्रीमती बीना मित्तल ने आत्मनिर्भर नारी योजना के बारे मे बताते हुए कहा कि इस योजना के अन्तर्गत आर्थिक रूप से महिलाओ को
सेवई, चौलाई के लड्डू, बड़ी , पापड़ , मगोड़ी बनाने व कपड़े सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे अपना रोजगार कर सके ।
इस अवसर भाजपा नगर अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, प्रान्तीय पर्यवारण संयोजिका श्रीमती मीनाक्षी शर्मा व राकेश मित्तल ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने किया ।
इस अवसर पर प्रान्तीय पर्यावरण संयोजक श्रीमती मीनाक्षी शर्मा,अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल,कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल,जिला समन्वयक राजदीप माहेश्वरी जी, महिला संयोजिका श्रीमती बीना मित्तल, सेवक राम मनुजा,राकेश मित्तल,गोपाल बंसल, संजय अग्रवाल व राजेन्द्र जखमोला, गोपाल कुकरेती , श्रीमती शीला कुकरेती, वीना कुकरेती, शाखा संस्कार प्रमुख निधि गुप्ता , श्रीमती पूनम नैथानी , श्रीमती राजकमल माहेश्वरी , श्रीमती मंजू बड़थ्वाल,श्रीमती सीमा अग्रवाल , संगीता नेगी,सग्राम सिंह भण्डारी इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।