वन्य जीव सप्ताह के तीसरे दिन “वन्यजीव विषयक ऐपण कार्यशाला” का हुआ आयोजन

वन्य जीव सप्ताह के तीसरे दिन “वन्यजीव विषयक ऐपण कार्यशाला” का हुआ आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग ने रविवार को वन्य जीव सप्ताह के तीसरे दिन सभी रेंजों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम अरण्य भवन पनियाली में आयोजित हुआ जिसमें “वन्यजीव विषयक ऐपण कार्यशाला” का आयोजन किया गया। इनटेक संस्था के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रभागीय वनाधिकारी गौरव वर्मा ने “वन्यजीव विषयक ऐपण कार्यशाला” का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों से बातचीत की व उनके कार्य की सराहना की। 

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी गौरव वर्मा ने कहा कि जंगल व वन्यजीव हमारे प्राकृतिक संतुलन के लिए बेहद जरूरी हैं। इसलिए हम सबका यह प्रयास होना चाहिए कि हम जंगल व वन्य जीवों को सुरक्षित रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति जंगल में प्लास्टिक का कचरा फेंकता हुए दिखाई दे तो इसकी शिकायत तुरंत विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से करें। कहा कि वन्य जीव सप्ताह का मुख्य लक्ष्य मानव व वन्य जीवों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध को विकसित करना है। वन्य जीवों के लिए सुरक्षित जंगलों को सुनिश्चित करना है। बताया कि उक्त कार्यक्रमों में आम लोगों की भागीदारी से समाज में वन्य जीवों के प्रति संवेदनशीलता का विकास होगा। साथ ही जंगलों में प्लास्टिक का कचरा फेंके जाने से उसका वन्य जीवों पर पड़ने वाले प्रभाव से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने वन्य जीव सप्ताह के तहत लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकमों में प्रतिभाग करने की अपील की। इस अवसर पर कोटद्वार रेंज के वन क्षेत्राधिकारी विपिन चन्द्र जोशी, रेंजर हरीश बलूनी, डिप्टी रेंजर धीरेंद्र सिंह, फॉरेस्टर राहुल चमोली, फॉरेस्टर सूर्य प्रकाश, फॉरेस्टर गंभीर सिंह तोमर, फॉरेस्टर दीप्ति नेगी, ” मानव वन्य जीव संंघर्स” के प्रभारी बलविंदर सिंह, उप प्रभारी मोनू कुमार के अलावा कर्मचारी व शिक्षक मौजूद थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *