कोटद्वार में 258 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 25-11-2026 को कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UP20Q6829 पर सवार एक व्यक्ति को अवैध चरस का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुभाष चंद्र सैनी पुत्र जगदेव सैनी, निवासी शाहपुर खारोलापुर, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। अभियुक्त के कब्जे से कुल 258 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
उक्त बरामदगी के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 286/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्त का नाम पता-सुभाष चंद्र सैनी पुत्र जगदेव सैनी, निवासी शाहपुर खारोलापुर, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश*
*पुलिस टीमः*
1-उप निरीक्षक अभिनव शर्मा, कोतवाली कोटद्वार।
2-हेड कांस्टेबल गुरमीत सिंह, कोतवाली कोटद्वार।
3-हेड कांस्टेबल बृजपाल सिंह, कोतवाली कोटद्वार।
