20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। लैन्सडाउन/ कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिहं के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है। नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये सूचना तंत्र को मजबूत कर युवाओं को नशे के भंवर में फंसाने वालों को सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा हैः-

जिसके क्रम में कोतवाली लैन्सडाउन पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग शराब तस्कर मनोज कुमार को गुमखाल द्वारीखाल के बीच मुख्य राजमार्ग लैन्सडाउन से 20 पेटी (60 बोतल, 192 हाफ, 335 क्वार्टर) चंडीगढ़ मार्का मैकडॉवेल्स व्हिस्की मय स्वीफ्ट कार न0 UP70CQ3738 फर्जी नम्बर प्लेट (वास्तविक नम्बर प्लेट HR26CA3548) के गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लैन्सडाउन पर धोखाधड़ी व आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम पता अभियुक्त*
मनोज कुमार (उम्र 32 वर्ष) पुत्र राम सिंह निवासी- नये बस स्टैण्ड के पीछे, होली हार्ट सीनियर सैकेन्डरी स्कूल, विजयनगर थाना-सिविल लाईनस जिला-जींद हरियाणा।

*बरामद माल का विवरण*
1. कुल 20 पेटी (60 बोतल, 192 हाफ, 335 क्वार्टर चंडीगढ़ मार्का मैकडॉवेल्स व्हिस्की)
2. स्वीफ्ट कार न0 UP70CQ3738
3. दो नम्बर प्लेट HR26CA3548

*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 10/2024, धारा-318(2) BNS, व 60/72 आबकारी अधि0 बनाम मनोज कुमार

*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक वेदप्रकाश
2. मुख्य आरक्षी 167 नापु0 बालम सिंह
3. आरक्षी 88 नापु0 भीष्मशाह
4. आरक्षी 349 नापु0 चन्द्रपाल

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *