मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को पौड़ी पुलिस ने दिलाया आशियाना

मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को पौड़ी पुलिस ने दिलाया आशियाना

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के पुलिस कार्मिकों को अपनी दैनिक ड्यूटी के अलावा मानवतावादी कार्य करने हेतु भी लगातार प्रेरित किया जा रहा है इसी क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार (एएचटीयू), पौड़ी गढ़वाल को समाज सेवी इन्दू नौटियाल द्वारा सूचना मिली कि कोटद्वार कस्बे के हल्दूखाता कलालघाटी क्षेत्र में एक बौद्विक दिव्यांग महिला नाम सावित्री उर्फ़ साबी, उम्र 45 वर्ष पता-हल्दूखाता, कलालघाटी कोटद्वार, जनपद पौडी जो कोटद्वार के आस पास दिन रात लावारिस घूमती रहती हैं अपनी माता से मारपीट करती है साथ ही गली- मौहल्ले वाले लोगों के साथ गाली गलौच कर पत्थर फेंकती रहती है और इनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।इस सूचना पर एएचटीयू पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच कर महिला को प्रेम पूर्वक समझाकर महिला का रेस्क्यू कर एएचटीयू कार्यालय लाया गया।

एएचटीयू पुलिस टीम द्वारा उक्त महिला को चिकित्सा उपचार करने के पश्चात सुरक्षा के दृष्टिगत करूणाधाम आश्रम बढ़िया, नजीबाबाद, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश में दाखिल कराया गया ताकि महिला की उचित रूप से मानसिक चिकित्सा व देखभाल हो सकें।

*पुलिस टीम*
1.महिला उपनिरीक्षक सुमनलता
2.महिला कांस्टेबल विद्या मेहता
3.कांस्टेबल चालक सत्येंद्र लखेड़ा
4.पीआरडी परमेश्वरी

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *