चरेख गाँव में भालू के हमले में महिला की मौत
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के चरेख गांव में घास लेने गई 52 वर्षीय महिला अंजना देवी को भालू ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घर से पशुओं के लिए चारा लेने निकली महिला की जिंदगी जंगल में ही खत्म हो गई। रेंज अधिकारी विपिन चंद्र जोशी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम महिला को राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार लायी लेकिन डॉक्टरों ने अंजना देवी को मृत घोषित कर दिया।
