देवीखेत में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, 300 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

देवीखेत में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, 300 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

एनसीपी न्यूज़। द्वारीखाल/  देवीखेत। शनिवार को द्वारीखाल ब्लॉक के देवीखेत में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, दिल्ली के अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 300 से अधिक लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद डबराल भी शामिल रहे। उन्होंने चिकित्सकों की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन बेहद सराहनीय पहल है। इससे दूरस्थ गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो पाती हैं।

विनोद डबराल ने शिविर में पहुंचे सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहने चाहिए।

 

Duklan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *