लोक निर्माण विभाग दुगड्डा की लापरवाही से मथाणा ग्रामसभा के ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट

लोक निर्माण विभाग दुगड्डा की लापरवाही से मथाणा ग्रामसभा के ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक की ग्रामसभा मथाणा में लोक निर्माण विभाग दुगड्डा की कार्यशैली ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा कुछ माह पूर्व ग्राम सभा मथाणा की सड़कों पर कार्य कर पेयजल योजना की अस्थाई रूप से मरम्मत करवाई गई थी। लेकिन वर्तमान में लोक निर्माण विभाग दुगड्डा द्वारा पुनः रोड कटिंग का कार्य किया गया जिसके कारण पेयजल योजना कई जगह क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिसके कारण ग्रामसभा मथाणा में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गयी है। उक्त समस्या के निस्तारण के संबंध में पहले ग्राम प्रधान मथाणा ने सी०एम० हैल्पलाइन पर शिकायत की। उसके बाद उनके नेतृत्व में ग्रामीणों ने निर्माण शाखा, पेयजल निगम से शिकायत की तो विभाग ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने लोक निर्माण विभाग दुगड्डा को उक्त पेयजल योजना की स्थाई मरम्मत कार्य कराये जाने हेतु  क्षतिपूर्ति का प्राक्कलन रू0 12.25 लाख धनांवटन हेतु प्रेषित किया था। लेकिन विभाग द्वारा अभी तक उक्त धन धनराशि उनके कार्यालय को उपलब्ध नही करायी गयी है। जिस कारण पेयजल योजना के स्थाई मरम्मत कार्य पूर्ण नही कराया जा सका है।

 

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *