लैन्सडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में हुआ (NTPS) नेशनल ट्राजिट पास सिस्टम कार्यशाला का आयोजन

लैन्सडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में हुआ (NTPS) नेशनल ट्राजिट पास सिस्टम कार्यशाला का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैन्सडौन वन प्रभाग, कोटद्वार के अन्तर्गत सोमवार को अरण्य सभागार, पनियाली में नेशनल ट्राजिट पास सिस्टम (NTPS) one nation one pass के सम्बंध में एक परिचय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त परिचय कार्यशाला में प्रभाग के समस्त फील्ड स्तर के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय ग्रामीण काश्तकार व काश्ठ ठेकेदारो द्वारा प्रतिभाग किया गया।

NTPS की intro workshop के प्रधान सहायक, शेखर जोशी द्वारा राष्ट्रीय अभिवहन पास प्रणाली की आवष्यकता, बहुआयामी लाभ, विषेशताओ तथा क्यूआर कोड पारगमन पास प्रणाली से निर्बाध पारगमन सुविधा जो व्यापार प्रणाली को भी आसान बनाएगी के सम्बन्ध में व्यापक जानकारी उपलब्ध कराई गयी। NTPS  के आनर्लाइन माॅडयूल
पर आवेदको द्वारा इस प्रकार आवेदन करना है के सम्बन्ध में विस्तरित जानकारी दी गयी। इस अवसर पर उपस्थित कास्तकारो व ठेकेदारो द्वारा जो भी प्रश्न किये गए उनका मास्टर ट्रेनर द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया।

इस अवसर पर उपप्रभागीय वनाधिकारी पूजा पयाल, वन क्षेत्राधिकारी, कोटद्वार रेंज विपिन चन्द्र जोशी, वन क्षेत्राधिकारी दुगड्डा मनमोहन सिंह नेगी, वन क्षेत्राधिकारी कोटड़ी राकेश चंद्र , फॉरेस्टर राहुल चमोली, कुलदीप नौडियाल, ठाकुर सिंह, दीपक रावत वरिष्ठ
सहायक, मोनू कनिष्ट सहायक, सुरेन्द सिंह नेगी, हेमंत बन्सल, वेद प्रकाश कंडवाल, अर्जुन सिंह, राकेश असवाल, विकास बिष्ट, आदि स्थानीय ग्रामीण व काष्ठ ठेकेदार मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *